राजस्थान से Priyanka Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, वैभव गहलोत के समर्थन में आयोजित सभा में बोल दी ये बड़ी बात

जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज राजस्थान की जालोर- सिरोही लोकसभा क्षेत्र के भीनमाल में भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने चुनावी ब्रॉन्ड और भ्रष्ट्राचार को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने यहां तक बोल दिया कि मोदीजी आजकल बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में प्रियंका गांधी ने आज पीएम मोदी को लेकर बोल दिया वह कभी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं। प्रियंका ने महंगाई को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश की जनता से इस चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की है।

इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डाटासरा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार दो चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। प्रदेश में इस बार 19 और 26 अप्रैल को मतदान होगा।

PC: twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *