अब नेपाल के इस बल्लेबाज ने लगाए लगातार छह छक्के, युवराज-पोलार्ड के क्लब में हुए शामिल

खेल डेस्क। नेपाली क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी भी अब भारत के युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने की बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।

नेपाल के इस बल्लेबाज ने एसीसी मेन्स टी20आई प्रीमियर कप 2024 में कतर के खिलाफ 21 गेंदों पर 64 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस पारी में ऐरी ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर बड़ा कारनामा किया। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले विश्व के तीसरे क्रिकेटर बने हैं। ऐरी के नाम ही टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। नेपाल के इस ऑलराउंडर ने चीन के हांग्जो में 19वें एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ केवल 9 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया था।

युवराज सिंह ने बनाया था सबसे पहले रिकॉर्ड
इससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थेेेे। इस दौरान युवराज ने 12 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था।

पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ हासिल की थी बड़ी उपलब्धि
वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाने की उलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी।

PC: espncricinfo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *