IPL 2024: फिट हुए सूर्यकुमार यादव! खेल सकते है मुंबई की ओर से अगला मैच

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में रविवार को पांच की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मैच के शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर आई है।

खबर ये है कि मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लेकर संकेत दे दिया कि वह मुंबई इंडियंस की ओर से अगले मैच मंे खेलेंगे। सूर्यकुमार यादव आज टीम के अन्य खिलाड़ियों की तुलना में काफी पहले अभ्यास के लिए पहुंच करीब दो घंटे तक नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास किया।

उन्होंने थ्रोडाउन करने के बाद बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय के खिलाफ कई शॉट खेले। सूर्यकुमार का टीम से जुड़ना मंुबई इंडियंस के लिए खुशी की बात है। आईपीएल के इस संस्करण मंे अभी तक मंुबई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। उसे शुरूआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

PC: espncricinfo

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *