Health Tips: गर्मी के मौसम में सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं ये चार फल, डाइट में कर लें शामिल

इंटरनेट डेस्क। फल हमारी सेहत के बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आज हम आपको कुछ फलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में हमारी सेहत के लिए ज्यादा उपयोगी है। ये डिहाइड्रेशन से बचाने में उपयोगी है। आप गर्मी के मौसम में इन फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

आम
इन फलों में आम भी शामिल है, जो गर्मी के मौसम में ज्यादा मिलता है। ये विटामिन-सी और फोलेट का अच्छा स्रोत तो है ही इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो पाचन को ठीक रखने और वजन को कंट्रोल रखने में उपयोगी है।

तरबूज
तरबूज भी सेहत के लिए लाभकारी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटे रखने मे ंउपयोगी है। ये फल हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। आपको इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर ही करना चाहिए।

लीची
एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला लीची भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से लिवर को स्वस्थ्य लाभ मिलता है। वहीं ये लिपिड स्तर में सुधार करने में भी उपयोगी है।

अनानास
अनानास सेहत के लिए कई प्रकार से उपयोगी हैं। इसका सेवन करने से पाचन स्वास्थ्य ठीक रहता है। एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर ये फल कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है।

PC:  hindi.moneycontrol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *