Rajasthan: आखिर क्यों सीएम भजनलाल ने की पीएम मोदी के लिए ये विनम्र अपील?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा की 13 सीटों के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा। इसके लिए आज शाम छह बजे प्रचार अभियान भी थम गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के लोगों से लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की एक विनम्र अपील की है।

इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में आज ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि विनम्र अपील। लक्ष्य अटल, संकल्प प्रबल, वोट कमल।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री व अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने हेतु लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कर भाजपा को रिकार्ड मतों से विजयी बनाए। पहले मतदान-फिर जलपान, जय भाजपा, विजयी भाजपा।
गौरतलब है कि राजस्थान में पहले चरण के तहत 12 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

PC: twitter

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *