बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan के घर दो अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, हुआ ये खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान के घर गेलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलने के संबंध में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, शुरू में केवल हवा में फायरिंग की बात सामने आ रही थी, लेकिन जांच में खुलासा हुआ है कि सलमान खान के घर को टारगेट करके फायरिंग की गई थी।

बॉलीवुड के इस स्टार अभिनेता के घर की बाहरी दीवार पर गोली के निशान मिले हैं। यहीं नहीं सलमान खान की बालकनी पर भी गोली के निशान मिले हैं। इसी बालकनी के माध्यम से अभिनेता अपने प्रशंसकों को अभिवादन करता था।

खबरों के अनुसार, फोरेंसिक टीम को गेलेक्सी अपार्टमेंट में बालकनी पर गोली के निशान को मिले हैं। पुलिस की ओर से सीसीटीवी के माध्यम से जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी ने चेहरे को कवर किया हुआ है, जिससे उसे पहचाना मुश्किल है। मामले में बिश्नोई गैंग पर शक जताया जा रहा है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर आज सुबह 5 बजे फायरिंग हुई है। दो अज्ञात लोगों ने कई राउंड फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि 7.6 बोर की बंदूक़ से 5 गोलियां चलाई गई थी। जिस समय फायरिंग हुई उस समय सलामन खान घर पर ही थे।

PC: livehindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *