आज के दिन को कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे MS Dhoni, पहली बार किया था ऐसा

इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज के दिन को कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। भारत के इस पूर्व कप्तान ने आज ही के दिन यानी 19 अप्रैल 2008 को आईपीएल में डेब्यूू किया था। उन्होंने आज ही के दिन सीएसके की ओर से पंजाब किंग्स तक की किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल का पहला मैच खेला था।

उन्होंने ये मैच मोहाली में खेला था। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई। उनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल खिताब और दो चैम्पियंस लीग खिताब जीते हैं।

धोनी ने आईपीएल में पांच हजार से अधिक रन बनाए हैं। वह अभी तक आईपीएल के 256 मैचों की 222 पारियों में 5141 रन बना चुके है। अपने आईपीएल कॅरियर में उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए है। उन्होंने अपनी 16 साल लम्बे कॅरियर में 245 छक्के भी लगाए है। आईपीएल के बीसवें ओवर में सर्वाधिक 103 छक्के लगाए हैं।

PC: espncricinfo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *