Lok Sabha Elections: वैभव गहलोत के समर्थन में कल चुनावी सभा में हिस्सा लेंगी प्रियंका गांधी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पहले चरण का मतदान होने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर से राजस्थान आएंगी। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 6 अप्रैल को कांग्रेस की चुनावी सभा में हिस्सा लेेने के बाद अब प्रियंका गांधी 14 और 15 अप्रैल को प्रदेश में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने इस संबंध में जानकारी दी कि प्रियंका गांधी रविवार को जालोर के भीनमाल में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

इसके बाद प्रियंका गांधी का सोमवार को अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव और बांदीकुई (दौसा) में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीना के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

राजस्थान में अब बड़ी संख्या में स्टार प्रचारकों की एंट्री होगी। प्रदेश में जल्द ही गुजरात कांग्रेस का प्रमुख चेहरा जिग्नेश मेवानी, कन्हैया कुमार और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 11 अप्रैल को अनूपगढ़ और फलौदी में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं।

PC: naidunia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *