IPL 2024: रोहित शर्मा के नाम संयुक्त रूप से दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में सोमवार को पांच बार की चौम्पियन मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। पहंले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने ये मुकाबला जीता।

मुंबई की इस पारी में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। रोहित शर्मा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) का शिकार हुए। उन्हें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन की राह दिखाई। उनका कैच विकेटकीपर संजू सैमसन ने पकडा।

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। वह 17वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। उन्हांने इस मामले में आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है। इनके बाद कंगारू टीम के ग्लेन मैक्सवेल, पीयूष चावला और मनदीप सिंह का नम्बर आता है। ये तीनों क्रिकेटर आईपीएल में 15-15 बाद शून्य पर आउट हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *