Health Tips: भीषण गर्मी से बचने के लिए करें ये जरूरी उपाय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी दी सलाह

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों देश के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा चुका है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को सुझाव दिए हैैं।

तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने से लोगों को हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर, हार्ट की समस्या और डायबिटीज रोगियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। इसी कारण से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को गर्मी से बचने का सुभाव दिया है।

गर्मी से बचाव के लिए करें ऐसाः
– खूब पानी पीते रहे, जिससे शरीर हाइड्रेट रहेगा।
– गर्मी के इस मौसम में सूती और ढीले कपड़े पहनना चाहिए। ये शरीर को ठंडा रखने में उपयोगी हैं।
– कपड़ों से हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।
– वहीं दोपहर के वक्त घर से अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकले।

PC: aajtak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *