Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है करी पत्ता, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। करी पत्ता हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये किसी भी चीज का स्वाद बढ़ा देता है। करी पत्ते का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये पानी शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकलने में उपयोगी है।

करी पत्ते में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही स्किन इंफेक्शन, स्किन प्रॉब्लम और फ्री रेडिकल्स का खतरा कम करने में भी सहायक है। इस पानी को पीने से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलता है। इसे पीने से मेंटल हेल्थ और स्ट्रेस काफी ज्यादा कम हो जाता है। ये बाल, पेट और स्किन लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है।

इसके तेल का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके तेल में विटामिन और कैल्शियम मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस (कमजोर हड्डियों) की संभावनाओं को कम करने में उपयोगी है। इससे शरी में कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है। आपको सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से बचने के लिए करी पत्ते का सेवन जरूर ही करना चाहिए।

PC: iimtu.edu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *