सस्ती होगी हवाई यात्रा, DGCA ने जारी कर दिए हैं ये निर्देश

इंटरनेट डेस्क। देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच में ही हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि आगामी समय में हवाई यात्रा सस्ती हो सकती है। खबरों के अनुसार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस प्रकार का एक निर्देश जारी किया है।

इसके माध्यम से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा यात्रियों के लिए उड़ान के आधार पर किराए को और अधिक किफायती बनाने की बात कही गई है। इसके तहत यात्रियों को अनावश्यक सेवाओं के शुल्क नहीं देना होगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने फीडबैक के आधार पर महसूस किया आवश्यकता सेवाओं और उनके शुल्कों को हटा देने से मूल किराया अधिक किफायती हो सकता है।

इससे यात्रियों को इन सेवाओं के लिए भुगतान करने का विकल्प मिल जाएगा। यात्रियों को अभी तक कई सेवाओं पर एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ता है। आपको बता दें कि अभी तक हवाई यात्रा के दौरान बैठने की व्यवस्था, भोजन/नाश्ता/पेय शुल्क, एयरलाइन लाउंज शुल्क, चेक-इन बैगेज शुल्क, खेल उपकरण शुल्क, संगीत वाद्ययंत्र गाड़ी, मूल्यवान सामान की विशेष घोषणा के लिए शुल्क देना पड़ता है।

PC: moneycontrol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *