Rajasthan अशोक गहलोत के बेटे वैभव के विरोध में पीएम मोदी आज करेंगे ऐसा

जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी आज लोकसभा चुनाव के दूसरे के मतदान के चुनावी प्रचार करने के लिए राजस्थान आ रहे हैं। वह आज राजस्थान में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी जालौर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में दोपहर डेढ़ बजे और महेंद्रजीत सिंह मालवीय के पक्ष में चार बजे बांसवाड़ा में चुनावी सभा करेंगे। कांग्रेस ने जालोर-सिराही लोकसभा सीट के लिए अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को टिकट दिया है। पीएम मोदी आज वैभव गहलोत के विरोध में चुनाव प्रचार करेंगे।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होगा। इस सीट क लिए महेंद्रजीत सिंह मालवीय का मुकाबला कांग्रेस समर्थित पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत मुकाबला होगा। पीएम मोदी रविवार को बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट में महेंद्रजीत सिंह मालवीय का प्रचार करने के लिए बांसवाड़ा के कॉलेज मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी भाजपा के सांसद प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय और बागदौरा विधानसभा उप चुनाव के उम्मीदवार सुभाष तंबोलिया क समर्थन में स्थानीय लोगों से मतदान की अपील करेंगे। पीएम मोदी लगभग डेढ़ साल बाद बांसवाड़ा में आएंगे। इससे पहले वह बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में 1 नवंबर 2022 को आ चुके हैं।

PC: rajasthan.ndtv

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *