Jaipur: देश और देश के लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं पीएम मोदीः Sonia Gandhi

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राजस्थान में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। भाजपा की ओर से पीएम मोदी ने पुष्कर में तो कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजधानी जयपुर में महारैली को संबोधित किया।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस की जयपुर में आयोजित महारैली में सोनिया गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। राजस्थान से राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी ने इस दौरान कहा कि बीजेपी ने गत 10 सालों के राज में कोई काम नहीं किया, केवल भेदभाव और अत्याचार को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने तो यहां तक बोल दिया कि गत 10 वर्षों से देश में ऐसी सरकार का नेतृत्व रहा है, जिसने बेरोजगारी, महंगाई, भेदभाव और अत्याचार को बढ़ावा दिया। नरेन्द्र मोदी सरकार ने जो किया वह हम सबके सामने है। सोनिया गांधी ने इस दौरान बोल दिया कि प्रधानमंत्री मोदी देश और देश के लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। इस चुनावी सभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

PC: twitter

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *