IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स से गुजरात टाइटंस को मिली शर्मनाक हार, दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आज आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घरेलू मैदान पर छह विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकेश कुमार तीन विकेट और ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स के दो-दो विकेट की घातक गेंदबाजी के सामने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली ये टीम इस मैच में केवल 89 रन पर ही ढेर हो गई। राशिद खान ने 24 गेंदों पर 31 रन बनाए। जवाब मंे दिल्ली ने छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में गुजरात टाइटंस ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह अब आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई।

ये उसका आईपीएल में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज था। वह साल 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ केवल 92 रन पर ही आउट हो गई थी।

PC:espncricinfo

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *