Health Tips: सेहत से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम कर देता है दलिया, सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग नियमित रूप से दलिया खाना पसंद करते है। ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमे फाइबर, मैंगनीज, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व मिलते है। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

इसमें मिलने वाले फाइबर से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये हार्ट डिजीज और पित्ताशय की थैली की पथरी के खतरे को कम करने में भी उपयोगी है। इसी कारण से ये डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। आज हम आपको इसका सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे है।

दलिया में मिलने वाले घुलनशील फाइबर से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। ये ब्लड शुगर के लेवल में अचानक वृद्धि को रोकने में उपयोगी है। दलिया में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी है। इसकी कारण इसका सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

ये पाचन तंत्र में सुधार करने में भी उपयोगी है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलती है। वहीं ये मोटापा कम करने में मददगार होता है। आपको आज ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC:  hindi.news18

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *